फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले स्कूल बंद करने के मामले में अध्यापकों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह उपमंडल के तहत आते सनवाल स्कूल को तय समय सारणी के भीतर बंद करने के मामले पर शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। विभाग अब स्कूल में तैनात अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी में है। मामला प्रकाश में आने के बाद इस मामले को लेकर विभाग ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। संबंधित खंड प्रारंभिक अधिकारी ने रिपोर्ट विभाग को भेज दी है। जिसके बाद अब कारण बताओ नोटिस अध्यापकों को जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 सितंबर को उक्त स्कूल को अध्यापकों ने समय से पहले बंद कर दिया। मामले की भनक उस वक्त लगी जब सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ। विभाग ने संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से मामले को लेकर व्यापक रिपोर्ट तलब की। साथ ही स्टाफ की स्थिति का भी ब्योरा मांगा। खंड प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा रिपोर्ट विभाग के कार्यालय भेज दी है। जबकि अब विभाग अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के तैयारी में है। विभाग के मुताबिक समय से पहले स्कूल बंद करना बिल्कुल सही नहीं है। ऐसा करने वाले अध्यापकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट कार्यालय पहुंच चुकी है। संबंधित अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें