फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में मस्ती करने वालों पर ड्रोन से रहेगी नजर

विज्ञापन
चंबा चौगान से ड्रोन उड़ाते पुलिस के जवान। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अब पुलिस आसमान से भी नजर रखेगी। इसके लिए पुलिस विभाग ड्रोन कैमरे की मदद लेगा। ड्रोन कैमरा आसमान में तीन किलोमीटर के दायरे में निगरानी रख सकता है। यह ड्रोन लाइव फोटो और वीडियो शूट कर पुलिस को क्षेत्र में होने वाली गतिविधि की जानकारी भी देगा। फिलहाल, अभी ड्रोन कैमरे को चलाने के लिए छह पुलिस जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उसके बाद जिले में होने वाले वीआईपी कार्यक्रम, बड़े समारोह, यातायात व्यवस्था और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इन ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना कर्फ्यू के बीच कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क से दूर मौज-मस्ती कर रहे हैं। ऐसा करने वाले लोगों पर अब पुलिस ड्रोन से नजर रखेगी।
कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर अगर कहीं पर भी भीड़ जमा हुई तो ड्रोन उसकी फोटो खींच लेगा। इसके जरिये पुलिस तुरंत मौके पर कार्रवाई को अंजाम देगी। एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ड्रोन के जरिये अब आसमान से भी शहर के आसपास के इलाकों में नजर रखेगी। ड्रोन हवा में तीन किलोमीटर के दायरे में होने वाली हरेक गतिविधि पर नजर रखा सकता है। इससे पुलिस को जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें