चुराह (चंबा)। उपमंडलाधिकारी एवं पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरण चुराह ने 24 सितंबर को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट स्थगित कर दिया है। प्रशासनिक कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है।
अब ड्राइविंग टेस्ट एक अक्तूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। आरएलए चुराह की ओर से 23 सितंबर को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। एसडीएम चुराह राजेश कुमार ने बताया कि संशोधित तिथि के अनुसार ही ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित आवेदकों और आम जनता से एक अक्तूबर को निर्धारित स्थान पर पहुंचकर परीक्षण में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आवेदक पुरानी तिथि के बजाय संशोधित तिथि को ध्यान में रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। संवाद