फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शैड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में वाहनों की पासिंग और वाहन चालकों के ड्राइविंग टेस्ट के लिए परिवहन विभाग ने दिसंबर माह का शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि चंबा में 16 व 30 दिसंबर, चुवाड़ी में 14 व 28 (दोपहर बाद) और बनीखेत में 7 दिसंबर को वाहनों की पासिंग की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाहन चालकों के ड्राइविंग टेस्ट के लिए आरएलए चंबा के तहत 15 व 29 दिसंबर, आरटीओ चंबा में 9 व 23 जबकि चुवाड़ी में 14 व 28 (दोपहर बाद) और बनीखेत में 2 व 22, तीसा में 8, सलूणी में 10, भरमौर में 4 दिसंबर को वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उक्त शेड्यूल में बदलाव भी किया जा सकता है। ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आने से पूर्व आरटीओ कार्यालय चंबा में अवश्य संपर्क करें। प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर पहुंचें। चालक और परिचालक के अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति को निरीक्षण स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें