फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ओवरटाइम मिलने पर चालक-परिचालक खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरटाइम मिलने पर चालक-परिचालक खुश
विज्ञापन

चंबा डिपो के कर्मचारियों की पूरी होने लगीं मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एचआरटीसी के चालक-परिचालक ओवरटाइम और रात्रि भत्ता मिलने पर खुश हैं। कर्मचारियों की धीरे-धीरे मांगें पूरी हो रही हैं। चालकों का कहना है कि अब तक नौ माह का रात्रि भत्ता और ओवरटाइम उनके खाते में जमा करवा दिया गया है। चक्का जाम की चेतावनी से प्रदेश सरकार एचआरटीसी के कर्मचारियों की मांगें पूरी कर रही है। बता दें कि लगभग 65 माह का चालकों-परिचालकों को रात्रि भत्ते और ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया गया है। इसके लिए चालक-परिचालक कई बार मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके समस्या का जब समाधान नहीं हुआ तो एचआरटीसी के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की और लगातार एक सप्ताह तक धरना- प्रदर्शन भी करते रहे। कर्मचारियों ने दस मार्च तक का अल्टीमेटम प्रदेश सरकार को दिया था कि अगर उनकी मांगें पूरी न हुईं तो वे काम छोड़ो आंदोलन शुरू कर देंगे। अब कर्मियों को नौ माह का रात्रि भत्ता और ओवरटाइम दे दिया है। शेष मांगें भी जल्द पूरी करने का चालकों-परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

चालक यूनियन के प्रधान हेम राज का कहना है कि नौ माह का रात्रि भत्ता और ओवरटाइम मिला है। शेष अभी बकाया है। जनवरी 2016 से 13 प्रतिशत आईआर, जनवरी 2019 से चार प्रतिशत डीए, जुलाई 2019 से पांच प्रतिशत और जुलाई 2021 से छह प्रतिशत डीए सहित पांच साल का ओवरटाइम, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, जीपीएफ सहित कई प्रकार के एरियर लंबित हैं। उन्हें भी प्रदेश सरकार से शीघ्र मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें