फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 55 करोड़ रुपये की पेयजल योजना से बुझेगी आधा दर्जन पंचायतों की प्यास

Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती आधा दर्जन पंचायतों में नाबार्ड के तहत 55 करोड़ रुपये की पेयजल योजना से 34000 आबादी की प्यास बुझाई जाएगी।
विज्ञापन

इस योजना की डीपीआर बनाकर जल शक्ति विभाग ने स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दी है। यहां से जल्द विभाग को स्वीकृति मिल सकती है। 18 किलोमीटर लंबी इस पेयजल लाइन के जरिये साल खड्ड का पानी सरोल में पहुंचाया जाएगा। लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए 41 किमी पेयजल पाइप बिछाए जाएंगे। ग्राम पंचायत सरोल, सुंगल, सूड़ी, राजपुरा, हरीपुर और बरौर के तहत आने वाले उन सभी गांवों में इस पेयजल योजना के तहत पानी मुहैया करवाया जाएगा, जहां मौजूदा समय में पानी की किल्लत है। यह पेयजल योजना सिल्ला से सरोल तक बिछाई जाएगी।
जहां मौजूदा समय में 50 लीटर पानी की आपूर्ति दी जा रही है, वहां पेयजल योजना बनने से 100 लीटर पानी मुहैया करवाया जाएगा। पानी को लोगों के घरों तक पहुंचाने से पहले फिल्टर भी किया जाएगा। इस पेयजल योजना के तहत विभिन्न स्थानों में विभिन्न क्षमता वाले 16 पेयजल भंडारण टैंक भी बनाए जाएंगे। यहां इमरजेंसी के लिए पानी का भंडारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि नाबार्ड के तहत 55 करोड़ की लागत वाली पेयजल योजना की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी गई है। इस योजना के बनने से आधा दर्जन पंचायतों में चल रही पानी की किल्लत का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें