चंबा कॉलेज में टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी।संवाद
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में इंटर-फैकल्टी-स्टाफ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन समारोह हुआ। इसमें सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुनीता महाजन मुख्य अतिथि थीं।
डबल्स के फाइनल में प्राचार्य विद्यासागर शर्मा और प्रोफेसर पंकज ने प्रोफेसर सचिन और प्रोफेसर वीरेंद्र को 3-1 से मात दी। सिंगल्स में प्रोफेसर सचिन ने प्रोफेसर अशोक को 3-1 से मात दी। डबल्स में प्रोफेसर सचिन व डॉक्टर वीरेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान के खेले गए मैचो में सिंगल प्रतियोगिता में प्रोफेसर पंकज ने डॉक्टर पवन को हराया। डबल्स में प्रोफेसर अशोक और प्रोफेसर गौरव ने डॉक्टर पवन व प्रोफेसर प्रशांत को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह के उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। संवाद