फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुलेठ और लामू पंचायतों में पेयजल संकट, वाहनों में ढोना पड़ रहा पानी

Sun, 06 Jul 2025 10:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग को करवाया अवगत, समस्या बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। ग्राम पंचायत लामू, कुलेठ पंचायतों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पेयजल आपूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों विशेषकर स्कूली बच्चों और गृहणियों की परेशानियां बढ़ गई है। ग्रामीणों को अपने पीने और मवेशियों के लिए दूरस्थ स्थित प्राकृतिक जल स्त्रोंत से वाहनों के जरिए बर्तनों में पानी भर-भर कर मंगवाना पड़ रहा है। जिसकी एवज में उन्हें प्रति बर्तन के 100 से 200 रुपये चुकता करने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल की समस्या को लेकर अवगत करवाया गया। बावजूद इसके अभी तक समस्या बरकरार है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिशासी अभियंता से क्षेत्र में चल रही पानी की समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में ठाकुर सिंह, गोलू, महेश कुमार, प्रकाश चंद, रतन चंद, कमलेश कुमार, हरिया राम, रवि कुमार, राजिंद्र कुमार, श्याम लाल, विपन कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि गर्मियों के दिनों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। विभाग भी समस्या का समाधान करवाने में सफल नहीं हो पाई है। बताया कि विभाग को पूर्व में ही गर्मियों के सीजन के लिए तैयार रहना चाहिए। जिस कारण लोगों को परेशानियों से दो-चार न होना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों में तो परिवार के एक सदस्य का पूरा दिन पानी की ढुलाई में ही बीत जा रहा है। जलशक्ति विभाग के बताया कि पानी के सोर्स में पानी की कमी आने से इस प्रकार की नौबत पेश आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें