फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा का ड्रेस कोड जारी करेगा ट्रस्ट

Tue, 20 Sep 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी मणिमहेश यात्रा में तैनात होने वाले सेक्टर अधिकारी व स्टाफ के लोगों को ट्रस्ट की ओर से ड्रेस कोड जारी किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की पहचान करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार को मणिमहेश यात्रा की समीक्षा बैठक में एडीएम विनय धीमान ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस बार विभागों के माध्यम से यात्रा आपसी तालमेल न होने की वजह से काफी दिक्कतें पेश आई। जिसे अगले वर्ष होने वाली मणिमहेश यात्रा में दूर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके।

बैठक में एडीएम विनय धीमान ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे 15 अक्तूबर से पहले यह सुनिश्चित करें कि अलग-अलग पड़ाव पर जो सेक्टर अधिकारी के साथ गठित टीम एक ही प्लॉट में रहे ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु दिक्कत होने पर तुरंत उनसे संपर्क कर सकें। इस बार मणिमहेश यात्रा में 12 सेक्टर बनाए गए थे। एडीएम विनय धीमान ने बताया कि अगली बार सेक्टरों का आकार छोटा किया जाएगा व यह सेक्टर लूणा से डल झील तक होंगे।
विज्ञापन


एनजीओ हड़सर पंचायत व ट्रस्ट के सदस्यों का सहयोग भी यात्रा में लिया जाएगा। अगले वर्ष चुनाव होने की वजह से ज्यादातर कर्मचारी चुनाव में व्यस्त होंगे। जिससे मणिमहेश यात्रा में दिक्कत पेश आ सकती है। ऐसे में स्वयंसेवी संस्थाओं, पंचायत, युवा संगठनों व ट्रस्ट के सदस्यों की सेवाएं ली जाएंगी। एडीएम विनय धीमान ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे हड़सर से डल झील तक बने रूट को सही ढंग से बनाए ताकि घोड़े या खच्चर व पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएं। इस मौके पर सभी सेक्टर अधिकारियों ने मणिमहेश यात्रा के दौरान पेश आई समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।

एडीएम विनय धीमान ने अगली मणिमहेश यात्रा के दौरान इन खामियों को दूर करने के प्रयास पर जोर देने की बात कही। उन्होंने अगले वर्ष मणिमहेश यात्रा पर सेक्टर अधिकारियों के साथ पूरी टीम को एक साथ भरमौर से रवाना किया जाएगा। इस बार कई जगह ड्यूटी पर तैनात सेक्टर अधिकारी मौजूद नहीं थे। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें