फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: द्रबड़ गांव में दो माह से नहीं मिले गैस सिलिंडर

Thu, 04 Jun 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्लाई की गाड़ी न आने से बढ़ीं क्षेत्र के उपभोक्ताओं की परेशानियां
विज्ञापन

खाली सिलिंडर भरवाने के लिए लोगों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। पंचायत बैली के अंतर्गत द्रबड़ गांव में दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर खत्म होने से लोगों को खाना बनाने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में संजय कुमार, शशि देवी, केवल कृष्ण, मनोज कुमार, सरोज कुमार, सौरभ, दर्शना, विक्रम और सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि डलहौजी गैस सर्विस की गाड़ी हर माह की 26 या 27 तारीख को त्रिथा, बेटना, खड़नाला, कुरला और द्रबड़ गांवों में गैस वितरण के लिए आती है। पिछले दो माह से गैस वितरण वाला वाहन अन्य गांवों में सप्लाई करने के बाद द्रबड़ तक नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि लगातार दो माह से गैस आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि गैस एजेंसी जल्द द्रबड़ गांव में गैस सप्लाई सुनिश्चित करे ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। गैस एजेंसी को द्रबड़ गांव तक नियमित रूप से गैस वितरण वाहन भेजने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें