फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह की स्वास्थ्य जरूरतें लेकर जेपी नड्डा से मिले डॉ. हंसराज

Mon, 05 Oct 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा संसाधन बढ़ाने पर हुई चर्चा
विज्ञापन

चुराह प्रवास का दिया न्योता, दुर्गम क्षेत्र की स्वास्थ्य जरूरतों से कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हंसराज ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान चंबा जिले और चुराह विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
विधायक ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष चंबा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करवाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले चंबा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में चुराह क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया गया। विधायक डॉ. हंसराज ने जेपी नड्डा को चुराह विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि केंद्र के सहयोग से चंबा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से चुराह समेत जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें