फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डबल जीरो पीरियड आए काम, तीसरे मॉक टेस्ट में 80 फीसदी तक परिणाम

Mon, 25 Nov 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दूसरे मॉक टेस्ट के बाद डबल जीरो पीरियड लगाने का फार्मूला चंबा में काम कर गया है। परख के तहत आयोजित तीसरे मॉक टेस्ट में परिणाम 80 फीसदी तक पहुंच गया है। जबकि इससे पहले दो मॉक टेस्ट आयोजित हुए थे। इसमें जिला चंबा 50 फीसदी तक ही सीमित रहा था। तीसरे मॉक टेस्ट में चंबा के विद्यार्थियों ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा विभाग ने भी सभी स्कूलों को अब 4 दिसंबर को होने वाली परख परीक्षा के लिए पूर्व की तरह की जा रही तैयारियों के तहत कार्य करने को कहा है। ताकि परख की लिखित परीक्षा में शत प्रतिशत तक जिला चंबा पहुंच सके।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ 4 दिसंबर को होने वाली परख परीक्षा के जिला के 91 केंद्र बनाए गए है। विभाग की ओर से परीक्षा से दो दिन पूर्व की इसकी सूची जारी की जाएगी। परीक्षा केंद्र सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में बनाए गए हैं। सरकार की ओर से नेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत परख का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तीन मॉक टेस्ट आयोजित हो चुके हैं। जबकि अब परख की लिखित परीक्षा शेष है, जो चार दिसंबर को आयोजित की जाएगी। एक तरफ जहां शिक्षा विभाग लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्कूलों को दिशा निर्देश जारी कर रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने भी शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के लिए निर्देश दिए हैं।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि तीसरे मॉक टेस्ट में जिला 80 प्रतिशत तक पहुंचा है। इससे पहले दो मॉक टेस्ट में 50 प्रतिशत तक ही परिणाम आया था। अब सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि परख की लिखित परीक्षा में जिला शत प्रतिशत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें