फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के राशन डिपुओं में जून में डबल दिया जाएगा दालों का कोटा

Mon, 03 Jun 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिन उपभोक्ताओं को मई में दालों का पूरा कोटा नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन उपभोक्ताओं को इस माह विभाग की ओर से डबल कोटा उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को दालों की खरीद अब बाजार से नहीं करनी पड़ेगी। सरकार की इस पहले से जिले के करीब साढ़े पांच लाख राशन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार मई में सरकार की ओर से जिले के तमाम डिपुओं में राशन का आवंटन किया गया था। अधिकतर डिपुओं में सरकार की ओर से दालों की आपूर्ति नहीं की गई थी। महज चना दाल का ही वितरण किया गया। अन्य दालें मलका और माश की दाल डिपुओं में उपलब्ध नहीं हो पाईं। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि मई के अंतिम सप्ताह में दालों की आपूर्ति हो जाएगी, मगर ऐसा नहीं हो पाया। बहरहाल, अब प्रबंधन ने डबल मांग भेज दी है। तय शेड्यूल के मुताबिक राशन उपलब्ध होगा और डिपुओं में आपूर्ति की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को दालों की डबल आपूर्ति की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में विभिन्न श्रेणियों के करीब डेढ़ लाख राशनकार्ड धारक हैं। करीब साढ़े पांच सौ से अधिक राशन डिपुओं के जरिये उपभोक्ताओं तक राशन पहुंचाया जा रहा है। डिपुओं में चना दाल सभी उपभोक्ताओं को दी जाती है, जबकि मलका और माश की दाल में से च्वाइस उपभोक्ताओं को दी जाती है। कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को इस बार डबल कोटा मिलेगा। इससे उन्हें बाजार से महंगे दामों पर दालों की खरीद नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के एरिया मैनेजर यशपाल शर्मा ने बताया कि जिन डिपुओं में मई में दालों की आपूर्ति नहीं हुई, वहां जून में डबल कोटा दिया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें