फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अग्निकांड पीड़ितों के लिए दान किया तीन माह का वेतन

Sun, 29 Nov 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। संघणी बाजार के अग्निकांड में उजड़े कारोबार और प्रभावित परिवारों की मुश्किलें कम करने के लिए करवाल वार्ड के जिला परिषद सदस्य अंशुल जरयाल ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने तीन माह का वेतन अग्निकांड पीड़ितों को देने का निर्णय लेते हुए प्रभावित परिवारों को 30 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
अंशुल जरयाल संघणी बाजार पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मिलकर आगजनी में हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों की व्यथा सुनी और भरोसा दिलाया कि जरूरत के समय उनकी सहायता के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। अग्निकांड में दुकानदारों का वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार तबाह हो गया है। इससे कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें