फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत में नहीं पहुंच रही घरेलू गैस की आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

Fri, 26 Sep 2025 05:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा

सार

बनीखेत (चंबा) में घरेलू गैस आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतें हो रही हैं। एजेंसी मालिक ने शुक्रवार-शनिवार को नई गैस गाड़ी शेड्यूल की घोषणा की है। इससे लोगों को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एजेंसी के मालिक बोले- अब शुक्रवार और शनिवार को आएगा गैस की गाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत कस्बे में घरेलू गैस आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस न मिलने से बनीखेत बाजार, धोबी मोहल्ला और पधर बाजार के उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं में आदित्य, प्रदुमन, गणेश , सोहन लाल, मुकेश का कहना है की बनीखेत और पधर बाजार में गैस की गाड़ी पहुंचे हुए काफी दिन बीत गए हैं। इस कारण उन्हें घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। बताया कि यदि क्षेत्र में गाड़ी आती भी है तो इतने सिलिंडर नहीं होते हैं कि सभी उपभोक्ताओं के सिलिंडर रिफिल किए जा सके। वीरवार को भी घरेलू गैस की गाड़ी अमर ढाबा तक ही पहुंच पाई। बताया कि जब बनीखेत बाजार और पधर के लोग मुश्किलों का सामना कर गैस सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए अमर ढाबा पर पहुंचे। तो उन्हें अमर ढाबा तक ही सिलिंडर की गाड़ी भेजने की बात कह कर खाली हाथ लौटा दिया गया। अब गैस के सिलिंडर खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनीखेत और पुखरी के लिए वीरवार को 100 सिलेंडर भेजे गए थे। शुक्रवार को गैस की गाड़ी बनीखेत बाजार, राशन डिपो के पास और शनिवार को गाड़ी नाथी स्वीट शॉप के पास आएगी। क्रम बार क्षेत्र में गैस आपूर्ति की जा रही है, निर्धारित दिनों को लोग बताए गए स्थानों पर सिलेंडर भरवा सकते हैं।
-सरदार परमजीत सिंह, गैस एजेंसी डलहौजी के मालिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें