फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डाॅक्टरों की हड़ताल ने बढ़ाया मरीजों का मर्ज

विज्ञापन
चंबा मेड‌िकल कॉलेज में डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल के चलते  ओपीडी के बाहर खड़े मरीज और तीमारदार
विज्ञापन
चंबा। चिकित्सकों की पेनडाउन हड़ताल के चलते शनिवार को ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। हड़ताल के चलते मरीजों को अपना इलाज करवाने में परेशानी हो रही है। शनिवार को सुबह 9:30 से लेकर 10:15 बजे तक चिकित्सक पेनडाउन हड़ताल पर रहे जबकि ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रही हैं। सप्ताह के शनिवार को ओपीडी के बाहर मरीजों की इतनी ज्यादा भीड़ पहले कभी नहीं देखी गई। ऐसी भीड़ हमेशा सोमवार को देखने को मिलती थी क्योंकि रविवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद रहती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ती है लेकिन शनिवार को ओपीडी के बाहर 40 से 50 मीटर लंबी मरीजों की कतारें लगी रहीं। हड्डी रोग ओपीडी के बाहर मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी कि वहां तिल धरने की भी जगह नहीं थी। यही हाल मेडिसिन और शिशु रोग ओपीडी के बाहर देखने को मिला जहां पर मरीज सुबह ही लाइन लगाकर चिकित्सकों के आने के इंतजार में खड़े रहे। सुबह 10:15 बजे पेन डाउन हड़ताल खत्म करके जैसे ही चिकित्सक ओपीडी में पहुंचे तो मरीजों में धक्का-मुक्की बढ़ गई। सभी मरीज पहले ओपीडी में जाने को लेकर जद्दोजहद करने लगे। भीड़ को संभालने के लिए निजी सुरक्षा कर्मी डटे दिखे। उन्होंने ओपीडी में एक-एक करके मरीज को ओपीडी के अंदर भेजा। मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि राज्य एसोसिएशन को मुख्यमंत्री ने बैठक के लिए बुलाया है। इसमें उनकी मांग पूरी होने की पूरी उम्मीद है। मांग पूरी होते ही हड़ताल को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें