फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ठगी के मामले में दो दिन की रिमांड पर भेजे आरोपी

Mon, 02 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नौकरी का सपना दिखाकर म्यामांर और थाईलैंड भेजकर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस टीम ने चार दिन की रिमांड खत्म होने पर सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित करन सिंह निवासी भालोगी ने कहा है कि चंबा में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान उसकी मित्रता देवेंद्र और उसके दो साथियों से हुई। उसने यश नामक व्यक्ति की मदद से उसे थाईलैंड भेजा। थाईलैंड एयरपोर्ट पर हथियारबंद लोग उसे उठा ले गए और जबरन कंपनी में काम करने को मजबूर किया। इसके बाद उसके परिवार से पांच लाख रुपये की मांग की गई। मौका पाकर वह कुछ अन्य भारतीयों के साथ भागकर भारतीय दूतावास की मदद घर पहुंचा। अमन निवासी कर्मोग ने ऐसी ही शिकायत पुलिस में की है। इस संबंध में पुलिस ने कंदला निवासी गगन और देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि अब पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें