फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज में तीन को होगी जिला स्तरीय युवा संसद

Thu, 29 Oct 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। माॅय भारत चंबा की ओर से तीन नवंबर को राजकीय महाविद्यालय चंबा में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन होगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का विषय एक राष्ट्र, एक चुनाव निर्धारित किया गया है। इसमें 17 अगस्त 2026 की कटऑफ तिथि के अनुसार 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को विषय पर तीन मिनट का मौलिक और तथ्यपरक भाषण देना होगा। भाषण हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी सहित निर्धारित भारतीय भाषाओं में प्रस्तुत किया जा सकेगा। प्रतिभागियों का चयन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होगा। मूल्यांकन भाषण की विषयवस्तु, प्रस्तुति, रचनात्मकता, भाषा प्रवाह और समय प्रबंधन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य राकेश राठौर ने यह जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें