फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज में शोध कार्यों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में मंगलवार को इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य वक्ता सीनियर रिसर्च फेलो डॉ. रिचर्ड (एसओएएस यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन) रहे। आयोजक डॉ. महेंद्र सलारिया ने कहा कि यह लेक्चर सीरीज रिसर्च सेंटर चंबा एवं प्रयास
विज्ञापन

सोशियोलॉजिकल सोसायटी की ओर से आयोजित की जा रही है। लेक्चर सीरीज में ग्रेजुएशन के बाद क्या करें और विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक विषयों में शोध के तरीकों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. रिचर्ड ने रिसर्च में विभिन्न विषयों और उनसे संबंधित कार्य और शोध के तरीकों पर चर्चा की।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की छात्रा ऋचा ने विश्व की विभिन्न विश्वविद्यालयों में किस तरह से छात्रवृत्ति लेकर पढ़ाई की जा सकती है, इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई विश्वविद्यालय हैं जो बच्चों को पढ़ने के लिए अनेक छात्रवृत्ति देते हैं। प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने सभी विद्यार्थियों को शोध के आयाम और विभिन्न छात्रवृत्तियों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें