12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ग्रहण की सदस्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की खज्जियार इकाई की बैठक वीरवार को मंगला में अध्यक्ष आत्माराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की लंबित मांगों, चिकित्सा सुविधाओं और महंगाई भत्ते सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने मांगों को जिला और प्रदेश स्तर पर सरकार के समक्ष उठाने का निर्णय लिया।
बैठक में महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक डॉ. डीके सोनी, जिला अध्यक्ष वजीर सिंह यादव, जिला महामंत्री बुधिया राम, अतिरिक्त जिला महासचिव सुशील कुमार सल्होत्रा, चंबा इकाई अध्यक्ष अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदव्यास ठाकुर और प्रकाश चंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
इस दौरान बिजली बोर्ड, शिक्षा और लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त 12 कर्मचारियों ने महासंघ की सदस्यता ली। इनमें जीत सिंह ब्लोरिया, किशोरी लाल, प्रकाश चंद, गुलाब सिंह, रामशरण, चमरू राम, हरीश कुमार धवन, प्रकाश चंद शर्मा, चंद्रमणि शर्मा, दीना नाथ और पृथ्वी सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।