चंबा। खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन की विशेष बैठक बैली पंचायत के घरमाणी गांव में हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए बनाई गई कार्य योजना पर चर्चा की।
करडपेई दुआरु गांव तक सड़क निर्माण, खब्बी धार में विभिन्न ट्रैक रूट बनाने, धार विभिन्न मंदिरों का जीणोद्धार, चिह्नित आकर्षक स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने, पर्यटन स्थल में पानी की व्यवस्था करवाने के अलावा विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में राजकुमार ठाकुर ने कहा कि खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना स्थानीय युवाओं का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने संगठन को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। संवाद