फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षा से बच्चों को पढ़ाई करने में पेश आ रही मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत की ओर से ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य रविंद्र वर्मा ने की। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में ऑनलाइन पढ़ाई सहित स्कूल खोलने को लेकर विचार विमर्श किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के चलते स्कूल बंद हैं। ऐसे में सरकार की ओर से हर घर बने पाठशाला के तहत ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आईआरडीपी वर्ग से भी संबंधित हैं। जो मोबाइल से बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के चलते स्थिति ऐसी है कि एक-एक मोबाइल से दो से तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बैठक में मौजूद अभिभावकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते वे बच्चों को स्कूल नहीं भेज सकते हैं। ऐसे में सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए कि बच्चे आराम से पढ़ाई कर सकें। स्कूल प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय खोलने से अभिभावकों से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत पूरे प्रदेश में इस तरह की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जो सात अगस्त तक होंगी। बैठक में स्कूल स्टाफ वीरेंदर कौर, संजना धीमान, उत्तम चंद के अतिरिक्त अभिभावकों में सुनीता देवी, गुलजार बेगम, शंकुतला देवी, सोनी देवी, पूजा देवी, नीलम कुमारी आदि मौजूद रहीं। यह जानकारी सचिव कुलदीप ठाकुर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें