फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारका गांव में फंदे से झूला बीस वर्षीय युवक, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। धरवाला क्षेत्र के गांव लुहारका में एक बीस वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। यह मामला सोमवार का देर शाम का बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र मंशो राम गांव लुहारका डाकघर चड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार को दोपहर बाद अपने नए मकान में गया। जहां उसने पंखे के कुंडे से फंदा लगा दिया। काफी समय के बाद युवक के कमरे से बाहर न निकलने पर मां चिंतित हो गई। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला। जैसे ही मां ने दरवाजा खोला तो बेटे को पंखे के कुंडे से लटकता पाकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी मकान में पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। इस मामले में परिजनों ने किसी प्रकार का शक और संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने इस मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें