फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कलौता स्कूल के दिशान चुने बेस्ट एथलीट

Fri, 16 Jun 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरोल के विद्यार्थी रेस्लिंग और मार्चपास्ट में विजेता रहे हैं। एथलेटिक्स में आलओवर विजेता का खिताब उच्च पाठशाला कलोता को मिला। चंबा खंड की खंडस्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च पाठशाला कलोता के दिशान खान को बेस्ट एथलीट चुना गया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल के रणवीर को बेस्ट रेस्लर चुना गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय चंबा में चल रही तीन दिवसीय सेंट्रल जोन-प्रथम की अंडर-14 खंड खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के प्रधानाचार्य जितेंद्र जंदरोटिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और बैज लगा कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 60 स्कूलों के 515 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजकीय उच्च विद्यालय बलेरा बनाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सामरा के बीच खेला गया। इसमें बलेरा स्कूल की टीम विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बरौर बनाम राजकीय उच्च विद्यालय कलौता के बीच खेला गया। इसमें बरौर स्कूल की टीम विजयी रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खज्जियार के बीच में खेला गया। इसमें चंबा विद्यालय की टीम विजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजकीय उच्च विद्यालय औड़ा और राजकीय माध्यमिक विद्यालय भाला के बीच हुआ जिसमें औड़ा स्कूल ने विजय हासिल की। लंबी छलांग प्रतियोगिता में मुकेश, नवन और ध्रुव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में दिशान खान प्रथम, यशु द्वितीय और साहिद खान तृतीय स्थान पर रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में नीरज बनाम पावित के बीच मैच हुआ जिसे नीरज ने जीता। दूसरा मैच मुहम्मद साजिद और भारत गौतम के बीच खेला गया जिसे मुहम्मद साजिद ने जीत लिया। तीसरा मैच शौकत अली बनाम समीर के बीच खेला गया। इसमें शौकल अली विजय रहा। चौथा मैच रणवीर और पीयूष के बीच खेला गया। इसमें रणवीर ने विजेता रहा। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें