फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर में बनेंगे डिजिटल क्लासरूम

Tue, 03 Feb 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर में अब डिजिटल क्लासरूम तैयार होंगे। साथ ही जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ कर स्वच्छ और निरंतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। बच्चों के लिए खेल का मैदान भी तैयार किया जाएगा। ये सुविधाएं एनएचपीसी के चमेरा-द्वितीय पावर स्टेशन की ओर से दी जाएंगी।
विज्ञापन

पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर और पावर स्टेशन प्रबंधन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत एनएचपीसी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत 15 लाख रुपये की लागत से संस्था में आधारभूत ढांचे का विकास किया जाएगा।
पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए कार्य कर रहा है। इस एमओयू के माध्यम से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं खेल से जुड़ी उन्नत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

एमओयू पर एनएचपीसी की ओर से उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जनेश कुमार और पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर की ओर से संस्था के सचिव अजय कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर चमेरा-द्वितीय पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख अजय श्रीवास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें