फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुश्किल डगर, खड़ी चढ़ाई, हर कदम पर हादसे का डर

Fri, 26 Apr 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
खस्ताहाल रास्ता।
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

-
मुश्किल डगर, खड़ी चढ़ाई, हर कदम पर हादसे का डर
मार्ग बंद होने से खतरनाक रास्ते से जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे होली क्षेत्र के लोग
दस दिन से बंद है खड़ामुख-होली मार्ग, दो घंटे सफर के बाद मिल रही है ट्रांसमिट की सुविधा
निजी कंपनी को सौंपा मार्ग बहाली का काम, परियोजना साइट मार्ग की बहाली में पर लगी मशीनरी
दलीपा राम
होली (चंबा)। दो घंटे का सफर, खड़ी चढ़ाई वाला पगडंडी का रास्ता और अप्रिय घटना का डर। जी हां, होली क्षेत्र के लोग इन दिनों जान हथेली पर रखकर खतरनाक रास्ते से सफर कर रहे हैं।
रास्ते के दूसरी ओर खाई की ओर देखकर ही डर लगता है कि कहीं गलती से पैर फिसल गया तो बचना मुश्किल है। होली-खड़ामुख मार्ग तो पता नहीं कब बहाल होगा, लेकिन लोगों को खड़ी चढ़ाई वाले इस रास्ते को जान जोखिम में डालकर जरूर लांघना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, लोगों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए भले ही प्रशासन ने ट्रांसमिट का रास्ता चुना है, मगर यह पगडंडी वाला रास्ता सुरक्षित नहीं है। जरा सी चूक से कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। दो घंटे की खड़ी चढ़ाई के सफर के दौरान पानी ही व्यवस्था तक नहीं है। परियोजना साइट मार्ग पर निजी कंपनी ने एक मशीन लगाई है। अभी यह रास्ता भी नहीं खुला है। होली मुख्य मार्ग पर कोई मशीन नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद नहीं थे। मार्ग बहाली का काम निजी कंपनी को सौंप दिया गया है। होली-खड़ामुख मार्ग सुहागा के पास पिछले दस दिन से बंद पड़ा है। होली क्षेत्र की 14 पंचायतों के लोगाें की दिक्कतें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही गई हैं। जो यात्री खड़ी चढ़ाई वाले रास्ते से जा रहे हैं, उन्हें पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है।

प्रशासन ने लोगाें को सुविधा देने के लिए ट्रांसमिट तो शुरू कर दी है, मगर पैदल रास्ता सुरक्षित नहीं है। जरा सी चूक के चलते अप्रिय घटना हो सकती है।
- संजय कुमार

दो घंटे की खड़ी चढ़ाई के दौरान कहीं भी पीने के पानी की सुविधा नहीं है। रास्ता भी बेहद संकीर्ण है। बेहद जरूरी होने पर ही लोग इस रास्तों का प्रयोग करें।
- सनी कुमार

दस दिन से मार्ग बंद है। प्रशासन और विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। निजी कंपनी के हवाले मार्ग बहाली का कार्य है। विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं हैं।
विज्ञापन

- प्रकाश चंद

सियुंर पुल से भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। इमरजेंसी में लोग इस रास्ते का प्रयोग करें। प्रशासन को जल्द से जल्द मार्ग बहाल करना चाहिए।
- प्रवीण कुमार

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि निजी कंपनी की तरफ से कार्य किया जा रहा है। विभाग की मशीनरी उपलब्ध है। परियोजना साइट वाला मार्ग बहाल होने के बाद ही सुहागा में मशीनरी लगाई जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें