फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसी से नहीं मिली मदद, युवाओं ने खुद बना दिया सेल्फी प्वाइंट

Mon, 23 Dec 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कुंडी में सेल्फी प्वाइंट बनाने के बाद युवा।संवाद
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। प्रशासन और पंचायत ने कुंडी गांव में सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए जब कोई मदद नहीं की तो स्थानीय युवाओं ने अपने पैसों से ही सेल्फी प्वाइंट बना दिया। इस सेल्फी प्वाइंट को बनाने में युवाओं का 50,000 रुपये का खर्च आया। इसके लिए स्थानीय युवाओं ने खुद के पैसे एकत्रित करके किया। हालांकि, कुंडी में सेल्फी प्वाइंट बनाने को लेकर युवा प्रशासन, पर्यटन विभाग, पंचायत और खंड विकास अधिकारी को भी प्रस्ताव दे चुके हैं। लेकिन, इनमें से किसी ने भी जब सेल्फी प्वाइंट बनाने को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई तो युवाओं ने खुद ही इसे बनाने का फैसला कर लिया। इसके लिए युवाओं ने सबसे पहले अपने क्षेत्र में पैसे इकठ्ठा किए। इन पैसों को एकत्रित करने के बाद सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए कारीगर बुलाए।
विज्ञापन


स्थानीय युवा सोनू, मनीष, अनीत, विनय, अनिल, नागेश, केवल, नवनीत, अजय, विजय और संदीप ने बताया कि कुंडी गांव पर्यटन की दृष्टि से काफी विकसित हो सकता है। हर वर्ष देवदार के पेड़ों से घिरे हुए इस गांव की सुंदरता को देखने के लिए देश विदेश के सैलानी आते हैं। यहां पर ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण मंदिर है। जिसे देखकर सैलानी मंत्रमुग्ध होते हैं। इसके अलावा कुंडी से कैलाश पर्वत के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें