फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जीते जी नहीं निभाई, मौत के बाद एक ही चिता पर मिली अंतिम विदाई

Thu, 19 Feb 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर की लोथल पंचायत में पत्नी की हत्या करने के बाद पति के खुदकुशी करने के मामले ने सबको स्तब्ध कर दिया। जीते जी आपसी झगड़ों में उलझे रहे सरवन कुमार का उनकी पत्नी अंजू देवी के साथ एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता को बेटे सुनील कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात को सरवन कुमार ने अपनी पत्नी की दराट से हमला करके हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी घर के आंगन के पास लगे पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार देर शाम को दोनों शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में हुआ। वीरवार को रावी नदी के तट पर दोनों का अंतिम संस्कार हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। किसी को भी यह पता नहीं था कि यह उनकी आखिरी लड़ाई होगी। पहले बात सिर्फ हाथापाई या बहसबाजी पर ही खत्म हो जाती थी, लेकिन इस बार मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दौरान पूरी पंचायत में मातम छाया रहा। वहीं, परिवार की दो बेटियां, जिनकी शादी हो चुकी है का रो-रोकर बुरा हाल है। नाबालिग बेटे की भी आंखों से इस दौरान आंसू नहीं रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें