फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करवाचौथ पर मंदिरों में उमड़ी सुहागिनों की आस्था

Thu, 29 Oct 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करने के दौरान सुहागिनें।संवाद
विज्ञापन
पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए रखा व्रत, चांद के दीदार का किया इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ व्रत रखकर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भगवान के समक्ष माथा टेककर पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।
कई महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर सोलह शृंगार किया और पूजन सामग्री से सजी थालियों के साथ मंदिरों में पहुंचीं। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। करवाचौथ पर व्रत रखने के साथ कथा सुनने और बायना देने की परंपरा भी निभाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली सुहागिनों को शाम को चंद्रमा के दर्शन का इंतजार रहा। चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजा-अर्चना के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर महिलाएं व्रत खोलती हैं। पर्व के दौरान महिलाओं ने पति की दीर्घायु और परिवार में सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें