फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आचार संहिता हटते ही शुरु होंगे चंबा शहर में विकासात्मक कार्य

Tue, 28 May 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आचार संहिता हटते ही चंबा शहर में विकास के कार्य शुरू हो जाएंगे। लंबे समय से लंबित चल रहे विकास कार्यों के टेंडर जल्द किए जाएंगे।
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत के साथ वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। पार्कों का भी निर्माण होगा। साथ ही नालियों में लोहे के जाले बिछाने समेत शहर में कई जगहों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त चंबा ने इस बाबत नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कार्यों का ब्योरा भी मांगा है।
गौरतलब है कि चंबा शहर के 11 वार्डों जनसाली, चौंतड़ा, चौगान, हटनाला, कसाकड़ा, सुराड़ा, सपड़ी, धड़ोग, जुलाहकड़ी, सुल्तानपुर, मुगला में पिछले लंबे समय से विकास कार्य न होने पर लोगों में काफी रोष है। मोहल्लावासियों को रंज है कि शहर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से विकासात्मक कार्यों के टेंडर प्रक्रिया के बाद भी कई कार्य धरातल पर नहीं हो पा रहे हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो विकासात्मक कार्यों संबंधी टेंडर भी रद्द हो रहे हैं। इस बारे में कई बार तो वार्ड पार्षद तक विकास कार्य न होने का विरोध तक जता चुके हैं। नगर परिषद ने जल्द काम शुरू करने का आश्वासन भी लोगों को दिया है। लिहाजा, अब आगामी कुछ समय उपरांत आदर्श आचार संहिता के समाप्त होने के बाद नगर परिषद चंबा शहर के विकास कार्यों को करवाने की तैयारी में है। नप चंबा के अधिकारियों की मानें तो जैसे ही आदर्श आचार संहिता खत्म होगी। उसके तुरंत बाद टेंडर आवंटित करवा कर विकासात्मक कार्यो को आरंभ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर ने बताया कि आचार संहिता खत्म होते ही शहर के विभिन्न विकास कार्य जल्द से जल्द किए जाएंगे। इसको लेकर उपायुक्त चंबा से भी चर्चा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें