फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आचार संहिता हटते ही शुरू हो जाएंगे शहर में विकास कार्य

Sun, 02 Jun 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा चुनाव निपटने के बाद अब आचार संहिता हटते ही चंबा शहर में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के तहत आते 11 वार्डों में सड़क की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग निर्माण, लोहे के जाले, पार्क निर्माण जैसे कार्य लंबे समय से लटके हैं। ऐसे में आचार संहिता के पेच में विकास कार्य रुके थे। अब कुछ दिनों के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि, शहरवासियों ने वार्डों में विकास कार्य न होने पर भी अपना विरोध जताया है। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों ने उन्हें शांत करने के लिए आचार संहिता खत्म होते ही विकास कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था। इतना ही नहीं, शहर की सुंदरता पर ग्रहण बनकर लगे होर्डिंग को हटाने का भी नगर परिषद ने निर्णय लिया है तो हॉटस्पॉट एरिया में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर भी उचित कदम उठाए जाएंगे। आचार संहिता के पहले जितने भी कार्य अधर पर लटके हैं। उन सब कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि एक जून को लोकसभा चुनाव का निपटारा हो चुका है। अब आचार संहिता हटते के बाद लोगों को शहर के विभिन्न विकास कार्य होने की उम्मीद है तो वहीं, नगर परिषद ने भी जल्द नगर परिषद के कर्मचारियों और वार्ड पार्षदों के साथ बैठक आयोजित कर टेंडर प्रक्रिया को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे बाद हरेक विकास शुरू होंगे।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि आचार संहिता खत्म होते की हाउस की बैठक आयोजित की जाएगी और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें