फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरपूर आवभगत करने पर भी खाली हाथ रहा आकांक्षी जिला

Thu, 16 Apr 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस नेताओं से मंत्रणा तो हुई लेकिन बड़ा तोहफा नहीं मिला
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत करने तक ही सीमित रह गए नेता
डलहौजी से लेकर चंबा तक चला मंत्री की आवभगत करने का सिलसिला
प्रवीण कुमार
चंबा। डलहौजी और चंबा में भाजपा और कांग्रेस नेताओं की आवभगत भी आकांक्षी जिले को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से कुछ नहीं दिला सकी।
मंगलवार को जब वह डलहौजी पहुंचे तो भाजपा के विधायक डीएस ठाकुर ने भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। कांग्रेस की पूर्व विधायक आशा कुमारी ने भी चंबा आगमन पर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कांग्रेस और भाजपा के नेताओं से काफी देर तक बातचीत भी की। सभी लोग यही समझ रहे थे कि नेता आकांक्षी जिले के लिए कोई बड़ा तोहफा मांग रहे हैं। इसकी घोषणा शायद हिमाचल दिवस समारोह के दौरान हो सकती है लेकिन समारोह में भी ऐसी कोई घोषणा मंत्री के मुख से सुनने को नहीं मिली।

बुधवार को जब वह चंबा पहुंचे तो उनका स्वागत करने वाले नेताओं का पहले से तांता लगा था। सदर के विधायक नीरज नैय्यर सहित कई अन्य कांग्रेस नेता उनके स्वागत के लिए परिधि गृह में पहले से मौजूद थे। चौगान में सुबह के समय झंडा फहराने और परेड की सलामी लेने के बाद मंत्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सरोल पहुंचे। यहां उनके साथ सभी नेता भी मौजूद रहे। प्रशासन के साथ बैठक हुई लेकिन उस बैठक में भी कोई बड़ा फैसला देखने को नहीं मिला। इसके बाद मंत्री पर्यटन स्थल खज्जियार के लिए रवाना हो गए। अब जिले के लोग यह सवाल कर रहे हैं कि या तो नेताओं ने उनसे चंबा के लिए कोई मांग नहीं रखी या फिर उनके मांगने के बाद भी मंत्री ने कुछ भी इस जिले को नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज की हो रही है मांग
जिले में लंबे समय से इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने की मांग हो रही है। युवाओं को बाहरी राज्यों में जाकर इसकी पढ़ाई करनी पड़ती है। ऐसे में जब यहां कॉलेज खुलेगा तो सैकड़ों युवाओं को इंजीनियरिंग करने के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें