फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में कोरोना को लेकर विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद जिले में स्वास्थय विभाग भी अलर्ट हो गया दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा ने समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन सैंपलों की जांच करने के आदेश जारी किए हैं जिससे किसी प्रकार की आपात स्थिति न बन पाए। जिला कोविड केंद्र में भी बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उपमंडल स्तर पर कोरोना मरीजों के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। जिला में वर्तमान स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो कोरोना के केवल 10 मामले सक्रिय हैं। जबकि पूरे जिले में कोरोना मरीजों के लिए 386 बिस्तरों का प्रावधान है। वर्तमान में सभी एक्टिव केस होम आइसोलेट हैं। किसी भी मरीज का उपचार कोरोना केंद्र में नहीं चल रहा है। विभाग की ओर से नियमित सैंपलिंग की जा रही है जिसे आगामी समय में बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विभाग अलर्ट है। खंड स्तर पर गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग का फील्ड स्टाफ लोगों को कोरोना प्रोटोकाल के बारे में जानकारी दे रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें