फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: त्योहारी सीजन में विभाग सतर्क, मिठाइयों के तीन दर्जन सैंपल भरे

Fri, 10 Nov 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग ने मिलावटी मिठाई और घटिया खाद्य उत्पाद बेचने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पिछले कुछ दिन में स्वास्थ्य विभाग मिठाइयों सहित अन्य खाद्य उत्पादों के तीन दर्जन सैंपल भर चुका है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में चंबा में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए सक्रियता बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने हलवाइयों सहित अन्य दुकानों में दबिश बढ़ा दी है। सैंपल एकत्रित करने के बाद जांच के लिए कंडाघाट और गुजरात लैब में भेजे जा रहे हैं। यहां इनकी गुणवत्ता की जांच होगी। लैब की रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। जिले के सभी उपमंडलों में खाद्य सुरक्षा टीमें मिठाई सहित अन्य खाद्य उत्पादों के सैंपल भर रही हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक ठाकुर और अन्य कर्मचारी रोजाना खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। इस दौरान 30 किलो मिलावटी मिठाई को भी नष्ट करवाया गया है। रोजाना स्वास्थ्य टीमें किसी ने किसी क्षेत्र में जाकर करीब एक दर्जन सैंपल खाद्य पदार्थों के एकत्रित कर रही हैं।
विज्ञापन

उधर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंबा दीपक आनंद ने बताया कि त्योहारी सीजन में बिकने वाले खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है। तीन दर्जन से अधिक खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच को लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें