फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीज मच्छर के काटने से होता है डेंगू, गंदे पानी को न ठहरने दें : डॉ. महाजन

Sat, 16 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के लिए लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने का दिया गया परामर्श
विज्ञापन

नर्सिंग स्कूल के छात्रों को डेंगू के लक्षण, बचाव और रोकथाम पर किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर पानी में पनपता है, इसलिए घरों और आसपास पानी एकत्र नहीं होने देना चाहिए।
यह बात जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर नर्सिंग स्कूल पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी और मच्छर रोधी दवाइयों का प्रयोग करने और कूलर, गमलों, टायरों एवं पानी के अन्य पात्रों को नियमित रूप से साफ रखने की आवश्यकता है। उन्होंने नर्सिंग स्कूल के छात्रों से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी डेंगू से बचाव का संदेश फैलाएं। उन्होंने डेंगू के लक्षण, बचाव और उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने इस वर्ष कि थीम पर चर्चा करते हुए बताया कि कम्युनिटी पार्टिसिपेशन डेंगू नियंत्रण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। चेक, क्लीन एंड कवर अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और आसपास पानी जमा होने वाले स्थानों की नियमित जांच, सफाई, पानी के बर्तनों को ढककर रखने के लिए जागरूक किया जाता है। सामुदायिक सहभागिता से ही डेंगू मुक्त वातावरण का निर्माण संभव है। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम करवाता है। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज से कोमल वर्मा और स्वास्थ्य विभाग से नितेश कुमार, दीपक जोशी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें