भरमौर (चंबा)। चुनाव चिह्न मिलते ही उपमंडल भरमौर के 696 उम्मीदवार अपने-अपने रण में जीत के लिए जुट गए हैं। उपमंडल भरमौर की कुल 31 पंचायतें हैं।
इनमें इस बार प्रधान पद और उप प्रधान पद के लिए 134-134 उम्मीदवार हैं। साथ ही 348 वार्ड पंच भी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। 15 सदस्यीय वाली पंचायत समिति के लिए कुल 70 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषद के लिए भरमौर और खणी वार्ड से 10 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इन्होंने चुनावी अभियान में प्रचार-प्रसार गति को तेज कर दिया है। इस बार चुनाव में मतदाता सभी उम्मीदवारों की परीक्षा ले रहे हैं। खुलकर कोई किसी को अपना समर्थन नहीं दे रहा। उम्मीदवारों की कार्यकुशलता के आधार पर मतदाताओं ने इस बार मतदान करने का मन बनाया है। यही वजह है कि कोई मतदाता किसी के पक्ष में कोई बात नहीं कर रहा है।