एसबीआई चंबा के प्रांगण में प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में कार्यान्वित सरकारी बैंक कर्मचारियों ने बैंकों के निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार को शहर में बैंकों के बाहर विभिन्न बैंकों की यूनियनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैंक यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। इसका वे पुरजोर विरोध करते हैं।
उन्होंने बताया कि सरकारी बैंकों का निजीकरण होने से जहां कर्मचारियों को परेशानी होगी तो वहीं, उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पदाधिकारियों ने चेताया है कि अगर सरकार बैंकों का निजीकरण करती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकारी बैंकों के निजीकरण के निर्णय को जल्द वापस ले। इस मौके पर राजन महाजन, धर्मेंद्र शर्मा, जर्म सिंह, ज्ञान चंद, रमन कुमार, मनीष कुमार, जय प्रकाश मौजूद रहे। कहा कि मंगलवार को भी निजीकरण के खिलाफ बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।
बैंकों के निजीकरण के विरोध में की गई हड़ताल के दौरान एटीएम खुली रहीं। ऐसे में उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जबकि, बैंक बंद होने पर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।