फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिला आईटीआई में बंद किए गए तीन ट्रेड दोबारा शुरू करने की मांग

Thu, 23 Jul 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। महिला आईटीआई में बंद किए तीन ट्रेडों को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। क्षेत्र के नागरिकों और अभिभावकों ने सदर के विधायक नीरज नैय्यर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राम, तेजू और शिल्पा ने कहा है कि महिला आईटीआई का आईटीआई चंबा में विलय किया जा रहा है। सरकार से मांग की है कि विलय के साथ बंद किए तीन महत्वपूर्ण ट्रेडों को फिर से शुरू किया जाए। महिला आईटीआई में ड्रेस मेकिंग की 40 सीटें, कढ़ाई की 20 सीटें और सिलाई प्रौद्योगिकी की 20 सीटें थीं। तीनों ट्रेडों में हर वर्ष शत-प्रतिशत दाखिले होते रहे हैं। कुल 80 सीटों पर करीब 200 छात्राएं आवेदन करती थीं। इनमें 80 छात्राओं को प्रशिक्षण का अवसर मिलता था। इन ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने वाली लगभग 80 प्रतिशत छात्राएं चंबा विधानसभा क्षेत्र से आती हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कई छात्राएं अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वरोजगार शुरू कर प्रतिदिन करीब 1000 से 1200 रुपये तक आय अर्जित कर रही हैं। कुछ छात्राएं चंडीगढ़ और नालागढ़ की कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर 12 हजार से 14 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें