फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिला आईटीआई में बंद रोजगारपरक ट्रेड शुरू करने की मांग

Fri, 21 Aug 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आईटीआई कर्मचारी संघों के संयुक्त महासंघ ने सरकार से लगाई गुहार
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इन ट्रेडों में दाखिले शुरू करने की दी जाए अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। हिमाचल प्रदेश में 7 महिला आईटीआई और 7 अत्याधुनिक (एसओए) आईटीआई के विलय के बाद बंद किए गए रोजगारपरक ट्रेडों को दोबारा शुरू करने की मांग उठी है।
सरकारी आईटीआई कर्मचारी संघों के संयुक्त महासंघ ने सरकार से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इन ट्रेडों में दाखिले शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह किया है।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर विनय कुमार और उपाध्यक्ष आर. रमेश ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 133 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। सत्र 2025-26 में 07 महिला आईटीआई और 07 एसओए आईटीआई का अन्य संस्थानों में विलय किया गया। इसके बाद टेलरिंग, कटिंग एंड सिलाई, कढ़ाई और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई रोजगारपरक ट्रेड बंद कर दिए गए। कुछ ट्रेडों को एनसीवीटी से एससीवीटी के तहत लाए जाने के बाद उनमें प्रवेश भी रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन ट्रेडों में पिछले वर्षों में कई संस्थानों में 100 प्रतिशत तक दाखिले हुए हैं। इनके संचालन के लिए भवन, मशीनरी, प्रशिक्षण स्टाफ और अन्य सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण के परिणाम भी बेहतर रहे हैं। ट्रेड बंद होने से छात्राओं को रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े कौशल हासिल करने के अवसर कम हुए हैं, जबकि उपलब्ध सरकारी संसाधनों का भी पर्याप्त उपयोग नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ के अनुसार सिलाई-कटाई, कढ़ाई और गारमेंट निर्माण का प्रशिक्षण महिलाओं को घर से काम शुरू करने तथा छोटे उद्यम स्थापित करने में मदद करता है। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए यह आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम है। प्रशिक्षित युवतियों को चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़, परवाणू समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार मिल सकता है। महासंघ ने सरकार से बंद ट्रेडों की समीक्षा कर उन्हें पुन: शुरू करने और सत्र 2026-27 में दाखिले की अनुमति देने की मांग की है। साथ ही, संबंधित विभाग को शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें