फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मांग भेजी छह की, मिलेगा डेढ़ क्विंटल मक्की का बीज

Thu, 16 May 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह के किसानों को इस बार उनकी मांग के अनुसार मक्की का बीज नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने यह कहा है कि उन्हें डेढ़ क्विंटल मक्की का बीज ही मिलेगा, जबकि, किसानों ने छह क्विंटल मक्की के बीज की मांग कृषि विभाग से की है। ऐसे में चुराह क्षेत्र के 50 प्रतिशत से अधिक किसानों ने मक्की की बिजाई का कार्य शुरू नहीं किया है। ऊपरी क्षेत्रों में कुछ किसानों ने दुकानों से ही महंगे दामों में मक्की का बीज खरीदा है। किसानों की ओर से दुकानों से बीज लाने का कारण यह है कि विभाग के पास बीज ही नहीं पहुंचा है और मक्की की बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

किसानों में लाल चंद, देवी सिंह, दलीप कुमार, हंस कुमार और तुषार चंद ने कहा कि उन्होंने एक माह पहले छह क्विंटल मक्की के बीज की मांग भेजी है, लेकिन विभाग यह तर्क दे रहा है कि इस बार किसानों को डेढ़ क्विंटल ही बीज मिलेगा। ऐसे में डेढ़ क्विंटल बीज पूरा नहीं हो पाएगा, क्योंकि पचास प्रतिशत से अधिक किसानों ने मक्की की बिजाई नहीं की है। उन्हें मजबूरन दुकानों से बीज खरीदना पड़ेगा। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि अभी बीज नहीं पहुंचा है। किसानों को उनकी मांग के अनुसार मक्की का बीज मिल जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें