फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान नंबर-1 में झूले न लगाने की उठाई मांग

Wed, 22 Jul 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चौगान नंबर-1 में झूलों की गतिविधियां संचालित न करने की मांग उठी है। एमएसएसएम एंटरप्राइजेज के संचालक शिवु ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया है कि उनकी फर्म ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में व्यापारिक गतिविधियों के संचालन के लिए 35 लाख रुपये में लिया है। चौगान नंबर-1 में केवल लकड़ी और लोहे के पारंपरिक झूले ही लगाए जाने चाहिए जबकि मिक्की माउस ट्रेन, किश्ती बोट जैसे झूलों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। आरोप है कि ऐसे झूले लगाए जाने से ठेकेदार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि झूलों से संबंधित सभी गतिविधियां केवल चौगान नंबर-3 में ही संचालित करवाई जाएं। झूले लगाने के लिए निर्धारित स्थान पहले से चौगान नंबर-3 तय किया गया है। यदि चौगान नंबर-1 में भी झूलों की अनुमति दी जाती है तो इससे व्यापारिक नुकसान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें