फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध अवधि को दो वर्ष करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अनुबंध अवधि को तीन साल की बजाय दो साल किया जाए। प्रेस को जारी बयान में जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह और प्रेस सचिव राकेश ठाकुर ने बताया कि महासंघ काफी समय से प्रदेश की भाजपा सरकार से अनुबंध कार्यकाल को तीन वर्ष से दो वर्ष करने की गुहार लगा रहा है लेकिन, भाजपा सरकार के तीन साल बीत जाने पर भी अनुबंध आधार पर कार्यरत 17 हजार कर्मचारियों को अब तक दो वर्ष अनुबंध की मांग को पूरा होने का इंतजार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों महासंघ का प्रतिमंडल तीन बार इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिल चुका है लेकिन, अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। बताया कि मार्च 2020 के बाद कोविड-19 की वजह से बहुत कम सरकारी भर्तियां हो पाई हैं। अगर सरकार इस समय अनुबंध अवधि को कम करती है तो अधिकतम अनुबंध कर्मचारी लाभान्वित होंगे। उन्होंने सरकार से दोबारा मांग की है कि अनुबंध काल को तीन से दो वर्ष किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें