फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका कॉलेज में कॉमर्स संकाय शुरू करने की मांग तेज

Wed, 22 Jul 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्खू को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तेलका के छात्र-छात्राओं ने सरकार से कॉलेज में कॉमर्स स्ट्रीम को पुनः शुरू करने और इतिहास एवं हिंदी विषय के रिक्त प्राध्यापक पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। इस संबंध में विद्यार्थियों ने नायब तहसीलदार तेलका के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

विद्यार्थियों में राधिका, प्रिया, अनु, इशिता, सत्यम, अनुराग, ज्योति, प्रिया कपूर, सपना, पल्लवी, चांदनी और कविता ने कहा कि प्रदेश के अन्य कॉलेजों में कॉमर्स विषय में प्रवेश दोबारा शुरू कर दिए हैं लेकिन तेलका कॉलेज में आज भी कॉमर्स विषय में प्रवेश बंद है। उन्होंने बताया कि तेलका दूरदराज क्षेत्र है जहां अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में दूसरे महाविद्यालयों में जाकर पढ़ाई करना सभी छात्रों के लिए संभव नहीं है। वर्ष 2017 में इस कालॅेज की स्थापना विशेष रूप से क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। कॉमर्स स्ट्रीम बंद होने से अनेक छात्र-छात्राएं पसंद के विषय में प्रवेश लेने से वंचित हो रहे हैं। महाविद्यालय में इतिहास और हिंदी विषय के प्राध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सरकार से मांग की है कि राजकीय महाविद्यालय तेलका में कॉमर्स स्ट्रीम को बहाल किया जाए। इतिहास और हिंदी विषय के रिक्त पदों को प्राथमिकता से भरा जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे जिला मुख्यालय में उपायुक्त कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण अनशन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। उधर, नायब तहसीलदार तेलका कुशाल सिंह ने बताया कि ज्ञापनों को नियमानुसार संबंधित उच्च अधिकारियों और सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें