तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत बाड़का के समाजसेवी धीरज चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर सरकारी सीमेंट झाड़ियों में पड़ा होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
धीरज चौहान ने बताया कि इससे पहले उन्होंने पंचायत के पूर्व प्रधान का नाम बीपीएल सूची में शामिल होने का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया था। उनका आरोप था कि पक्का मकान और वाहन होने के बावजूद उनका नाम बीपीएल सूची में दर्ज था। मामले का संज्ञान लेते हुए विकासखंड अधिकारी सलूणी कंवर सिंह ने पंचायत सचिव को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति का नाम बीपीएल सूची से हटा दिया गया। कहा कि कुछ लोग पद का दुरुपयोग कर पात्र लोगों के अधिकारों का हनन करते हैं। उन्होंने कहा कि वह जनहित से जुड़े मुद्दों और कथित अनियमितताओं को आगे भी प्रशासन के समक्ष उठाते रहेंगे।