फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर क्षेत्र बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं का मांगा हल

Wed, 20 Nov 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। व्यापार मंडल भरमौर के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा से मिला। इस दौरान उन्होंने सर्दियों का मौसम शुरू होने पर उपमंडल भरमौर मे आने वाली दिनों में बिजली, पानी और सड़क आदि समस्याओं को लेकर प्रशासन को अवगत करवाया। व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा, महासचिव महिंद्र पटियाल और प्रेच सचिव प्यार शर्मा ने बताया कि सर्दियों का मौसम शुरू होने पर बिजली कट लगना शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन


न्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस बारे में बिजली बोर्ड को आदेश दिए जाएं। इसके अलावा ददवां से लेकर पट्टी के बीच सड़कों की नालियों पर मिट्टी और कचरा भरा रहने की वजह से गंदला पानी सड़क पर बह रहा है। यह पानी जमना भी शुरू हो गया है, ऐसे में मार्ग पर फिसलन का खतरा बन गया है। उन्होंने सर्दियों में बेहतर पानी की आपूर्ति को लेकर भी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि चौरासी गेट के समीप बने शौचालय में सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है। इस कारण लोगों को परेशानियां पेश आ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें