भलेई, ब्याणा, डांड, दिघाई और गवालू पंचायतों में हुईं ग्राम सभा की बैठकें
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत भलेई, बियाणा, डांड, दिघाई और गुवालू में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। संबंधित पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पंचायतों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
ग्राम सभाओं के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त मकानों के पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध करवाने, अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने और पंचायत स्तर पर जनहित से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने इन प्रस्तावों का समर्थन करते हुए विकास कार्यों को गति देने पर सहमति जताई।
पंचायत निरीक्षक दर्शन सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। इन्हें नियमानुसार संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सलूणी उपमंडल की ओहरा, ब्रंगाल, वांगल, भजौत्रा, भुनाड़ और भांदल पंचायतों में भी ग्राम सभाओं का आयोजन पहले ही किया जा चुका है।