फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत में जेसीबी से नालियों की सफाई शुरू

Thu, 09 Jul 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। मूसलाधार बारिश के बाद पधर बाजार और बनीखेत मुख्य बाजार में जलभराव के दूसरे दिन नगर पंचायत ने बंद नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया। वीरवार को नगर पंचायत के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की नालियों को खोला गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को भारी बारिश के दौरान पधर बाजार और मुख्य बाजार की कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया था। लोगों ने बंद नालियों और जल निकासी व्यवस्था की खामियों को जलभराव का प्रमुख कारण बताते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। नगर पंचायत ने वीरवार को जेसीबी मशीन की सहायता से नालियों में जमा गाद, मलबा और अन्य अवरोधों को हटाया। पानी की निकासी में बाधा बनने वाले स्थानों की भी पहचान कर उन्हें दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नालियों की नियमित सफाई करवाई जाएगी। जिन स्थानों पर पानी के बहाव में रुकावट आ रही है, वहां भी आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें