चंबा। जल शक्ति विभाग कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का जिला अध्यक्ष दीपक कुमार को चुना गया। उपाध्यक्ष मंजीत कुमार, सचिव मनोज कुमार, सलाहकार पंकज शर्मा, मीडिया प्रभारी संजू व कोषाध्यक्ष राहुल को बनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि मल्टीपर्पज वर्करों को पांच साल में नियमित करने की सरकार नीति बनाए।
इन कर्मचारियों को मौजूदा समय में सरकार पांच से छह हजार रुपये मासिक वेतन दे रही है जिससे कर्मचारियों का भरण पोषण नहीं हो रहा है इसलिए वेतन में वृद्धि होनी चाहिए। सरकार अन्य कर्मचारियों को जिस हिसाब से लाभ पहुंचा रही है, उसी तर्ज पर इन कर्मियों को भी लाभ दिया जाए।
विभाग में पूरी ईमानदारी के साथ काम करने के बाद भी उन्हें अपना परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। महीने बाद जो वेतन उन्हें मिलता है, वह बच्चों की फीस व राशन खर्च में व्यय हो जाता है। इसके बाद अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें कई बार उधार पर भी पैसे मांगने पड़ते हैं।