फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कबड्डी में सलूणी ने सेंट्रल जोन को दो अंकों से हराया

Mon, 06 Oct 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैच के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खो-खो प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में सलूणी टीम ने चुराह को हराया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में सलूणी जोन ने सेंट्रल जोन को दो अंकों के अंतर से हराया। वही हॉकी प्रतियोगिता में चंबा जोन ने ककीरा को 3-2 से हराया।
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबला ककीरा बनाम सरोल के बीच हुआ। इसमें ककीरा ने सरोल को हराया। वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम वर्ग में शाम कुमार ने पहला, साहिल ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

61 किलोग्राम वर्ग में राहुल ठाकुर पहला और प्रजवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 67 किलोग्राम में साहिल कुमार और अविनाश क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 81 किलोग्राम वर्ग में मयंक ने पहला और अरिहंत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 89 किलोग्राम वर्ग में तानीष बिजलवान और साहिल कुमार क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
102 किलोग्राम वर्ग में आर्यन गुलेरिया प्रथम रहे। ओवरआल चैंपियन का खिताब उदयपुर स्कूल के नाम रहा। यह जानकारी सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें