फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मग और शर्ट पर फोटो प्रिंटिंग से आत्मनिर्भर बनीं करियां की दीपा

Mon, 27 Apr 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर शुरू की थी छोटी पहल, आज बनीं सफल, यूट्यूब से सीखा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। करियां पंचायत की दीपा शर्मा ने मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है।
स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने डिजिटल माध्यम से सीखते हुए यू-ट्यूब की मदद से मग और शर्ट पर फोटो प्रिंटिंग का काम शुरू किया। वर्ष 2019 से शुरू हुआ यह छोटा प्रयास आज उनके लिए मजबूत रोजगार का साधन बन चुका है। जगत राम शर्मा, उर्मिला, दीपा शर्मा अब तक हिमाचल के चंबा, मंडी, शिमला, कुल्लू के साथ-साथ केरल, गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों में आयोजित मेलों और प्रदर्शनियों में अपने स्टॉल लगा चुकी हैं। उनके बनाए उत्पादों की अच्छी मांग रहती है जिससे उन्हें लगातार बेहतर आमदनी हो रही है।
विज्ञापन

दीपा मग और शर्ट पर कस्टम फोटो प्रिंट तैयार करती हैं। यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर लोग इन पर्सनलाइज्ड प्रोडेक्ट को खासतौर पर पसंद कर रहे हैं। दीपा ने बताया कि इस पूरे सफर में उनके परिवार का अहम योगदान रहा है। माता उर्मिला, पिता जगत राम शर्मा ने उन्हें हर कदम पर सहयोग दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ। दीपा के साथ जुड़ीं अन्य महिलाएं भी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न कार्यों में लगी हैं। कुछ महिलाएं अचार, चूख, सिलाई-कढ़ाई और अन्य घरेलू उत्पादों के माध्यम से अपनी आजीविका चला रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें